वाराणसी, अक्टूबर 13 -- बिजली बिल में देरी और जांच आख्या का मामला Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की आईटी सेल की लापरवाही का खामियाजा लाखों उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। इसमें तीन अधीक्षण अभियंताओं, पांच अधिशासी अभियंताओं और छह सहायक अभियंताओं की फौज है। उनके पास आईटी से संबंधित कई काम हैं। समय पर बिलिंग बनाना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। मीटर लगाने वाली कंपनी जीएमआर और जीनस एडवांस मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर (एमएमआईएसपी) के जरिए आईटी सेल के रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम (आरएमएस) सिस्टम को समय से रीडिंग उपलब्ध कराती है। बावजूद इसके हर महीने लाखों उपभोक्ताओं का बिजली बिल समय से नहीं बनाया जाता है। आईटी सेल के अफसर हर महीने इस काम में आनाकानी करते हैं। देस से बिल बनने के बाद ठीकरा वे मीटर लगाने वाल...