वाराणसी, जुलाई 2 -- Varanasi News: वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के नगवा में रहने वाली 20 वर्षीय सिमरन साहनी ने बुधवार को रविदास घाट के सामने गंगा में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे एनडीआरएफ के जवानों ने शव को निकाला। युवती के पिता भरत साहनी ने बताया कि बेटी मानसिक रूप परेशान थी। दो बार पहले भी जान देने की कोशिश कर चुकी थी। पुलिस ने बताया कि सुबह घर से निकलकर सिमरन रविदास घाट पहुंची। घाट किनारे कुछ देर बैठने के बाद गंगा में कूद गई। घाट पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- अवसादग्रस्त युवती ने गंगा में कूदकर दी जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...