Varanasi News: रोहनिया के भुआलपुर गांव में दुकान न खोलने पर थार सवार मनबढ़ों ने दुकानदार को पीटा
वाराणसी, अगस्त 13 -- Varanasi News: रोहनिया/वाराणसी, संवाद। थाना क्षेत्र के भुआलपुर गांव में दुकान बंद कर रहे दुकानदार और उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि थार सवार युवकों ने दुकान दोबारा खोलने का दबाव बनाया। विरोध करने पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू तोड़ दिया और दुकानदार समेत परिजनों की पिटाई कर दी। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण भुआलपुर निवासी रामराज पटेल ने रोहनिया पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 12 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान एक थार गाड़ी से आयुष सिंह अपने चालक के साथ वहां पहुंचा और दोबारा दुकान खोलने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक तराजू तोड़ दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.