वाराणसी, अगस्त 10 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। रोहनिया और जैतपुरा पुलिस ने रविवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया। सभी का चालान कर दिया गया। फड़ से कुल 21,900 रुपये बरामद किए गए। रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि दाउदपुर में जुए की सूचना पर छापेमारी की गई। मौके से किशन पटेल, महेंद्र वर्मा और श्याम सुंदर पटेल को गिरफ्तार किया गया। 9200 रुपये और ताश के पत्ते और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। उधर जैतपुरा पुलिस ने मुस्लिमपुरा इलाके में रेलवे लाइन किनारे एवं नक्खीघाट वरुणा नदी पुल के नीचे छापा मारा। थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुस्लिमपुरा से अमरपुर मढ़िया नई बस्ती का दीपक जायसवाल, इब्राहिमपुरा का मो. सफीक, लाट भैरव सरैया निवासी सद्दाम अहमद, मो. रजा उर्फ राज, मुगलसराय के बहादुरपुर ...