Varanasi News: रोहनिया और जैतपुरा में आठ जुआरी गिरफ्तार
वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। रोहनिया और जैतपुरा पुलिस ने रविवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया। सभी का चालान कर दिया गया। रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि दाउदपुर में जुए की सूचना पर छापेमारी की गई। मौके से किशन पटेल, महेंद्र वर्मा और श्याम सुंदर पटेल को गिरफ्तार किया गया। 9200 रुपये और ताश के पत्ते और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। उधर जैतपुरा पुलिस ने मुस्लिमपुरा इलाके में रेलवे लाइन किनारे छापा मारा। थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अमरपुर मढ़िया नई बस्ती का दीपक जायसवाल, इब्राहिमपुरा का मो. सफीक, लाट भैरव सरैया निवासी सद्दाम अहमद, मो. रजा उर्फ राज, मुगलसराय के बहादुरपुर के नियाज अहमद को गिरफ्तार किया गया। ताश के पत्ते और 3,470 रुपये बरामद किया गया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.