Varanasi News: रोडवेज में चार सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों ने संभाली जिम्मेदारी
वाराणसी, सितम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी। रोडवेज (वाराणसी रीजन) के तीन डिपो में शनिवार को नए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों (एआरएम) ने जिम्मेदारी संभाली। इसमें ममता दूबे को काशी डिपो का एआरएम बनाया गया है। ममता इससे पहले जौनपुर डिपो की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। कैंट डिपो के सीनियर फोरमैन अनिल कुमार को इसी डिपो में एआरएम बनाया गया है। रीजनल ऑफिस में सहायक लेखाधिकारी और प्रभारी एआरएम (फाइनेंस) सुरेश श्रीवास्तव की जगह आरके शर्मा को नया एआरएम (फाइनेंस) बनाया गया है। सुरेश श्रीवास्तव सहायक लेखाधिकारी पद पर तैनात रहेंगे। उधर, विंध्यनगर डिपो के एआरएम नागेंद्र पांडेय को सोनभद्र डिपो का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सोनभद्र डिपो के प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रहे नंदलाल वर्मा को उनके मूल पद सीनियर फोरमैन पर वापस भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.