Varanasi News: रोटावेटर में फंसने से सुभासपा नेता के बेटे की मौत
वाराणसी, नवम्बर 18 -- Varanasi News: दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर के खुटहा में मंगलवार शाम खेत में गेहूं की बुआई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। रोटावेटर की चपेट में आने से सुभासपा नेता उर्मिला राजभर के 16 वर्षीय पुत्र आशु राजभर की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार वह रोटावेटर के सहारे ट्रैक्टर पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान रोटावेटर में फंस गया। आशु के पिता मुंबई में रहते हैं। वह भी पार्टी में पदाधिकारी हैं। आशु दो भाइयों में छोटा था। चोलापुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.