वाराणसी, अगस्त 17 -- Varanasi News: वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलू मिश्रा एवं उनकी टीम ने रविवार को होटल ताज गंगेज में पद ग्रहण किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नेशनल रोड सेफ्टी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ.नितिन रमेश गोकर्ण रहे। मुख्य अतिथि का परिचय डॉ.नीलम ओहरी ने कराया। विशिष्ट अतिथि मंकेश्वरनाथ पांडेय रहे। स्वागत डॉ.अजित सैगल और संचालन शालिनी बर्मन ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...