Varanasi News: रोटरी नॉर्थ ने की राज्यपाल से मुलाकात
वाराणसी, अक्टूबर 18 -- Varanasi News: वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी नॉर्थ के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ स्थित जनभवन का भ्रमण किया। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार मुलाकात भी की। इस अवसर पर रोटरी क्लब वाराणसी नॉर्थ की पत्रिका 'नॉर्थ स्टार', डॉ.राकेश जायसवाल द्वारा लिखित पुस्तक 'वेदना: दार्शनिक, आयुर्वेदिक और आधुनिक परिप्रेक्ष्य' तथा क्लब के सदस्य अनिल केसरी द्वारा रचित पुस्तक 'काशी के 21 अल्पज्ञात मंदिर' का विमोचन हुआ। राज्यपाल को क्लब द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में अवगत कराया गया। अनिल नारायण किंजावड़ेकर, अशोक सुल्तानिया, सुरेश खंडेलवाल, राकेश रस्तोगी, नीरज अग्रवाल, डॉ संजीव शर्मा, आतिस अग्रवाल, रोली अग्रवाल, अमित गुप्ता, अभिषेक गोयल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.