Varanasi News: रोटरी गंगा ने चलाया साक्षरता अभियान
वाराणसी, सितम्बर 27 -- Varanasi News: वाराणसी। रोटरी क्लब गंगा ने रविवार को साक्षरता अभियान चलाया। शिवपुर के राघवराम वर्मा बालिका इंटर कॉलेज में 25 महिलाओं और पुरुषों को दिनेश गुप्ता ने अक्षर और अंकों का ज्ञान कराया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इसका अभ्यास कैसे करना है। प्रशिक्षण के उपरांत लाभार्थियों को उपहार भी भेंट किए गए। संस्थापक अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि इस अभियान से साक्षरता मिशन को गति मिलेगी। इस अवसर पर शशांक अग्रवाल, अशोक अरोड़ा, प्रदीप कुमार, डॉ.सोमनाथ सिंह, अरविंद जैन आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.