वाराणसी, सितम्बर 11 -- Varanasi News: वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन की ओर से महमूरगंज स्थित होटल में तीज महोत्सव मनाया गया। 'अप्सरा' थीम पर आयोजित समारोह में क्लब की सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों और उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डॉ. शिप्रा धर और विशिष्ट अतिथि रीना गर्ग थीं। संगीत, मनोरंजक गतिविधियों और आपसी सौहार्द ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस दौरान शिप्रा अग्रवाल, नंदिता गुजराती, श्रुति रस्तोगी, सुजाता बजोरिया, अलका चांडक एवं आकांक्षा केशरी, रेखा सेठिया एवं वसुधा अग्रवाल मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...