Varanasi News: रोजगार मेले में 1523 को मिली नौकरी
वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लहुराबीर स्थित क्वींस कॉलेज में गुरुवार को रोजगार मेला लगा। मुख्य अतिथि जिला सहकारी फेडरेशन के चेयरमैन राकेश सिंह अलगू ने उद्घाटन किया। इसमें 3,640 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस दौरान 1,523 को जॉब ऑफर मिले। इनमें 167 महिलाएं भी हैं। मेले में अधिकतम 4.20 लाख रुपये सालाना पैकेज का ऑफर मिला। दीवाली पर वाराणसी में आयोजित दो वृहद रोजगार मेलों ने बड़ी संख्या में युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए। दोनों मेलों में कुल 6,860 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 2,792 युवाओं को विभिन्न कंपनियों की ओर से जॉब मिले। खास यह कि नौकरी पाने वालों में 290 महिलाएं भी हैं। इन रोजगार मेलों में कुल 92 कंपनियों ने हिस्सा लिया और अधिकतम 4.20 लाख रुपये सालाना पैकेज का ऑफर दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.