Varanasi News: रॉन्ग साइड से आए मैजिक ने दो दोस्तों की जान ली
वाराणसी, जुलाई 5 -- Varanasi News: बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। गजापुर में रविवार तड़के गलत दिशा से आ रही मैजिक और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दो युवकों की मौत हो गई। दोनों दोस्त थे और बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कुछ घंटे बाद बड़ागांव पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि शेरवानीपुर निवासी 24 वर्षीय सतीश और पतेर निवासी 25 वर्षीय मूलचंद, दोनों मित्र सुबह बाइक में पेट्रोल भरवाने कुरु जा रहे थे। इसी दौरान गजापुर के पास गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार सब्जी लदी मैजिक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें टक्कर इतनी तेज़ थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना के बाद दोनों युवक मैजिक में फंस गए थे जिससे वह कुछ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.