Varanasi News: रैली से जगाई महिला अधिकारों की अलख
वाराणसी, अक्टूबर 12 -- Varanasi News: वाराणसी। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति के अंतर्गत सोमवार को महिला जागरूकता रैली निकाली गई। प्राचार्य प्रो. रजनीश कुंवर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर कोतवाली, मैदागिन होते हुए दशाश्वमेध तक गई। रैली में छात्राओं ने महिला अधिकारों और महिला सशक्तीकरण से संबंधित नारों के माध्यम से उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और एक जागरूक, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। रैली का उद्देश्य महिलाओं में अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करना था। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: मिशन शक्ति- छात्राओं के साथ पुलिस ने निकाली जागरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.