वाराणसी, अगस्त 17 -- Varanasi News: वाराणसी। पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय के समीप रेस्टोरेंट के कर्मचारी से मारपीट और स्कूटी क्षतिग्रस्त करने के मामले में कैंट पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें वही आरोपी हैं, जिन्होंने रंगदारी मांगी और कार फूंकी है। अर्दली बाजार के विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी निवासिनी अलंकृता सिंह ने तहरीर दी। बताया कि उनका रेस्टोरेंट वीडीए कॉलोनी, चांदमारी में है। 12 अगस्त की रात करीब साढ़े 12 बजे उनका कर्मचारी रेस्टोरेंट बंद कर घर लौट रहा था। पांडेयपुर में कुछ लोगों ने उसे रोककर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। जान बचाकर कर्मचारी वहां से भागा, लेकिन आरोपी मौके पर ही उसकी स्कूटी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिए। यह भी पढ़ें- Varanasi News: मैगी न बनाने पर मनबढ़ों ने फूंकी कार, तोड़फोड़ पुलिस ने आदि...