Varanasi News: रेल और बस यात्रियों ने झेली दिक्कत
वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: वाराणसी। बारिश की वजह से रेलयात्रियों को दिक्कत हुई। कैंट, बनारस और वाराणसी सिटी स्टेशनों के प्लेटफॉर्मों के शेड विहीन हिस्से में ट्रेनों से यात्री भीगते रहे। बारिश से बचने के लिए प्लेटफॉर्मों, फुट ओवरब्रिजों, यात्री हालों और यात्री आश्रय में भीड़ जमा हो गई। हालांकि ट्रेनों के परिचालन पर असर नहीं पड़ा। कैंट स्टेशन के तीसरे यात्री हाल के बाहरी हिस्से में भी पानी रिसता रहा। मंगलवार को कैंट बस अड्डे की बसों को पर्याप्त यात्री नहीं मिले। वहीं, राजमार्गों पर बसों की स्पीड भी मंद पड़ गई। मूसलधार बारिश से एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में पानी टपकने लगा। इससे विमान यात्रियों और स्टाल संचालकों को परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: दिनभर छाए रहे बादल, बारिश ने दी राहत मुख्य द्वार से टर्मिनल भवन तक रास्ते और पार्किंग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.