Varanasi News: रेलिंग से टकराकर गिरा बाइक सवार, मौत
वाराणसी, अक्टूबर 27 -- Varanasi News: रामनगर (वाराणसी), संवाददाता। भीटी में मंगलवार सुबह मोटरसाइकिल सवार 35 वर्षीय देव कुमार ढुंढीराज पुलिया की रेलिंग से टकराकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देव कुमार चंदौली के पवैया (सकलडीहा) गांव का रहने वाला था। वह कुछ वर्ष से मिर्जापुर के नारायनपुर में मकान बनाकर रह रहा था। वह औद्योगिक नगर में एक फैक्टरी में काम करता था। वह घोरावल अपनी ससुराल में गया था, जहां से मोटरसाइकिल से सकलडीहा के पैतृक गांव जा रहा था। इस बीच मोदी स्कूल मार्ग पर स्थित ढुंढिराज पुलिया पर उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: ढूढराज पुलिया की रेलिंग से टकराकर बाइक सवार की मौत इसके सिर में गंभीर चोट आई थी। भीटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.