Varanasi News: रेलवे यार्ड में दून एक्सप्रेस की महिला यात्री से छिनैती
वाराणसी, नवम्बर 16 -- Varanasi News: वाराणसी। कैंट स्टेशन के आउटर पर दून एक्सप्रेस में सवार महिला यात्री से छिनैती का मामला सामने आया है। बर्धवान (प.बंगाल) से स्थानांतरित मुकदमे को कैंट जीआरपी ने दर्ज कर लिया। पश्चिम मेदिनीपुर निवासी प्रतीक पंजा ने तहरीर में बताया कि वह डाउन दून एक्सप्रेस के बी-4 बोगी में पत्नी सुकन्या के साथ ऋषिकेश से हावड़ा की यात्रा कर रहे थे। 24 अक्तूबर को सुबह लगभग 10.30 बजे सिग्नल मिलने की प्रतीक्षा में ट्रेन कैंट स्टेशन से पहले खड़ी हो गई। इस बीच उनकी पत्नी वाश बेसिन पर चेहरा धो रही थी। मौका देख एक व्यक्ति उनकी पत्नी के गले से सोने का झपटकर भाग गया। ,
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.