Varanasi News: रेलवे कॉलोनी की महिलाओं ने किया छठ घाट का शुभारंभ
वाराणसी, नवम्बर 13 -- Varanasi News: वाराणसी। लहरतारा स्थित न्यू लोको कॉलोनी में 15 मीटर लंबे और 7 मीटर चौड़े अस्थायी छठ घाट का निर्माण कराया गया है। गुरुवार को डीआरएम आशीष जैन की उपस्थिति में स्थानीय महिला ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अफसरों को दिए। डीआरएम ने महिलाओं से संवाद किया और उनके सुझाव लिए। घाट के किनारे पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. आरजे चौधुरी समेत एनईआर के अफसरों में विकास कुमार सिंह, अजय कुमार, अभिषेक राय, अभिनव पाठक, आशीष शुक्ला, अभिनव कुमार सिंह, कुंवर सिंह यादव, सौरभ राठौर, अरविंद पांडेय, बनारस स्टेशन निदेशक रामजी यादव और एससी/एसटी एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Chapra News: छठ पर छपरा जं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.