वाराणसी, नवम्बर 25 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) ने बुधवार को कैंट स्टेशन स्थित लोको लॉबी पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि न्यू पेंशन योजना और यूपीएस को रद्द किया जाए। उन्होंने महंगाई भत्ते की फ्रीज तीन किस्तों का भुगतान करने तथा रेलवे आवासों की जर्जर हालत में सुधार करने सहित रेल कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया। इस मौके पर शाखा सचिव विंध्यवासिनी यादव, शाखा अध्यक्ष रामेश्वर सिंह, डीपी यादव, अमित कुमार, दिनेश यादव, सत्यप्रकाश, चंद्रेश यादव, शिवम श्रीवास्तव, देवेंद्र प्रसाद यादव, एसके गुप्ता, राम अजोर यादव, रंजीत कुमार सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी, डेलीगेट्स और विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित ...