वाराणसी, अगस्त 31 -- Varanasi News: वाराणसी। रेडक्रॉस सोसाइटी के 'स्थापना दिवस' के उपलक्ष्य में बेनियाबाग स्थित रेडक्रॉस कार्यालय में झंडारोहण हुआ। रेडक्रॉस सचिव डॉ. संजय राय ने बताया कि सोसाइटी द्वारा पूरे सितम्बर माह को 'सामुदायिक सेवा माह' के रूप में मनाया जाएगा। जरूरतमंदों, कैंसर और थैलेसीमिया पीड़ितों के सहायतार्थ रक्तदान शिविर सहित अन्य सेवा कार्य होंगे। काशी के विभिन्न विद्यालयों व संस्थाओं में सीपीआर ( कार्डियो पल्मोंनरी रिसशीटेशन) एवं नेत्रदान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इस दौरान विजय शाह, डॉ संजय राय, वेद मूर्ति शास्त्री, जेपी बालानी, डॉ. पीके सिंह, कमल किशोर तिवारी, डॉ. सुनील मिश्रा, डॉ. एसएस गांगुली, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. शैलेश राय, डॉ.सुभाष गुप्ता, रोहित बालानी, रुपेश मौर्या मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...