Varanasi News: रुद्राक्ष, पुष्पहारों से सजे ऋणमुक्तेश्वर
वाराणसी, अगस्त 25 -- Varanasi News: वाराणसी। सिगरा-महमूरगंज मार्ग स्थित ऋणमुक्तेश्वर महादेव का सोमवार को हरियाली शृंगार हुआ। मंदिर परिसर को रुद्राक्ष की मालाओं, विभिन्न प्रकार के सुगंधित पुष्पों और रंगबिरंगे विद्युत झालरों से सजाया गया। भक्तों ने भजन-कीर्तन भी किया। साहित्यकार भैयाजी बनारसी के पूर्वजों द्वारा चेतगंज में स्थापित प्राचीन 'फलित महादेव' का सोमवार को शृंगार हुआ। दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, इत्र, गुलाबजल, भांग, पंचामृत आदि से अभिषेक किया गया। श्रावण सोमवार पर गोलघर स्थित श्रीसिद्धमाता का हरियाली शृंगार हुआ। भगवती के विग्रह को पंचामृत स्नान करने के बाद नवीन वस्त्र , मुकुट एवं आभूषण धारण कराए। विभिन्न फूलों से शृंगार किया गया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: तिलभांडेश्वर महादेव का हरियाली शृंगार यह भी पढ़ें- काशी के 'न्यायाधीश' का हरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.