वाराणसी, जुलाई 2 -- Varanasi News: वाराणसी। राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिका प्रजापति के शानदार खेल से गोल्डन क्लब ने यूथ क्लब को हरा दिया। जिलास्तरीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को उन्होंने पांच गोल किए। रोमांचक मुकाबले में उनकी टीम 14-13 के अंतर से विजयी रही। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में मैच में दोनों टीमों ने तेज खेल दिखाया। रितिका प्रजापति शुरू से आक्रामक रहीं। उन्होंने बाएं छोर से कई आक्रमण किए। यूथ क्लब की डिफेंस लाइन ने शानदार बचाव किया। हॉफ टाइम तक मैच का स्कोर सात-सात था। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने रणनीति बदली। मैच खत्म होने से कुछ मिनट पहले गोल्डन क्लब की प्रिया ने गोल कर टीम को 14-13 जीत दिलाई। गोल्डन क्लब की रितिका प्रजापति ने पांच, प्रिया, नैंसी यादव और तनु विश्वकर्मा ने तीन-तीन गोल किए। यूथ क्लब की वंशिका प्रजापति ने पा...