Varanasi News: राहगीरों को लूटने वाले गिरोह के दो सदस्य बंदी
वाराणसी, अगस्त 10 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बड़ागांव पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूटे गए बैग, पर्स, मोबाइल फोन, महत्वपूर्ण दस्तावेज और वारदात में इस्तेमाल तीन बाइकें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में बड़ागांव के भगवानपुर खुटहना बसनी निवासी आदित्य पटेल, रतनपुर निवासी अंकित पटेल हैं। आरोपियों ने 21 जुलाई की रात अखिलेश कुमार विश्वकर्मा को रोककर 20 हजार की लूट की थी। 6 अगस्त की रात अनेई रोड पर साधोगंज बाजार के पास लेखपाल योगेश कुमार को रोककर उनका बैग लूट लिया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी तीन-चार लोगों का समूह बनाकर अलग-अलग बाइक से वारदात के लिए निकलते थे। पुलिस के अनुसार, बाइक की नंबर प्लेट को कीचड़ या काली पट्टी से ढक दिया जाता था। एक सदस्य पहले रेकी करता था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.