Varanasi News: राष्ट्रीय जन जागरण पार्टी का हुआ गठन
वाराणसी, अगस्त 23 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की विचारधारा, आदर्शों एवं जीवन-मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ भारतीय जन जागरण समिति ने राष्ट्रीय जन जागरण पार्टी के रूप में राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश किया। चांदपुर चौराहा स्थित बनारस पैलेस उद्यान में रविवार को आयोजित समारोह में इसकी औपचारिक घोषणा की गई। इस विशेष आयोजन को तीन प्रमुख चरणों में विभाजित किया गया था। प्रथम चरण में संतोष कुमार 'प्रीत' के संयोजन में शहर के जाने-माने कवियों ने काव्यार्चन किया। इनमें फुर्तीला बनारसी, आनंद कृष्ण 'मासूम', रामजतन पाल 'सज्जन', डॉ.प्रताप शंकर दूबे, डॉ.पुष्पेंद्र अस्थाना एवं डॉ.विनोद वर्मा शामिल रहे। दूसरे चरण में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने संगठन के कार्यकारिणी सदस्यों को एक साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.