Varanasi News: रामलाल ब्रह्म बाबा मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, पुजारी की सूझबूझ से आरोपी दबोचा गया
वाराणसी, जुलाई 26 -- Varanasi News: चिरईगांव। चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत व्यासपुर के झाझुपुर गांव में स्थित प्राचीन रामलाल ब्रह्म बाबा मंदिर में रविवार सुबह दिनदहाड़े घंटा और चढ़ावा चोरी का प्रयास उस समय विफल हो गया, जब मंदिर के पुजारी ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची चौबेपुर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, मंदिर से पिछले कई दिनों से लगातार घंटा और चढ़ावा चोरी हो रही थी।इससे मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी काफी परेशान थे। उन्होंने चोर को पकड़ने के लिए रविवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर के पास ही निगरानी शुरू कर दी।सुबह करीब आठ बजे एक युवक मंदिर में घुसा और घंटा व चढ़ावा उतारकर अपने बैग में रखने लगा। इसी दौरान पुजारी संतोष तिवारी ने शोर मचाते हुए उसे दबोच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.