Varanasi News: रामलला तीर्थयात्रा स्पेशल ट्रेन से आए छत्तीसगढ़ के पर्यटक
वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: वाराणसी। अयोध्या धाम जंक्शन से चली रामलला तीर्थयात्रा स्पेशल ट्रेन (भारत गौरव पर्यटक ट्रेन) शुक्रवार को दिन में 3.30 बजे बनारस स्टेशन पहुंची। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से पर्यटकों का स्वागत किया गया। फिर बसों से इन्हें होटलों में ले जाया गया। यह गाड़ी बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से रवाना होकर अयोध्या गई थी। इस ट्रेन से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जनपदों के 850 यात्री आए हैं। इन्हें बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कराया जाएगा और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती दिखाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: स्पेशल सहित कई ट्रेनें विलंब से जंक्शन पहुंची
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.