वाराणसी, अगस्त 31 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। भाजपा ने रविवार को जिले की नई कार्यसमिति घोषित कर दी है। रामप्रकाश सिंह बीरू सहित आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री एवं आठ मंत्री बनाए गए हैं। उधऱ कमेटी की घोषणा के बाद से ही नाराजगी के स्वर भी उठने लगे हैं। आरोप है कि बेस कैडर कार्यकर्ताओं की बजाय बाहरियों को ज्यादा तरजीह दी गई है। जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल की नई टीम में पवन सिंह, संजय सिंह, राम प्रकाश सिंह, संदीप सिंह, संजीव सिंह, विनय सिंह, अश्वनी पांडेय और ऊषाराज मौर्य को उपाध्यक्ष, संजीव सिंह गौतम, संजय सोनकर और अजय दूबे को महामंत्री, उदय नारायण पटेल, खूश्बू सिंह, सुरेंद्र कुमार बिंद, विजय राज यादव, रेखा चौहान, अरविंद मिश्र, अजय पटेल एवं बृजेश राजभर को मंत्री, जगदीश प्रसाद जायसवाल को कोषाध्यक्ष औऱ ओमप्रकाश प्रियदर्शी कार्यालय मंत्र...