Varanasi News: रामनगर में हाशिम की ताबूत उठी, अजादारों ने सीनाजनी की
वाराणसी, जुलाई 20 -- Varanasi News: रामनगर, संवाद। टेंगरा मोड़ स्थित हसनबाग से रविवार को 18 बनी हाशिम का ताबूत उठा तो हजारों आंखें पुरनम हो गईं। अजादारों ने कर्बला के शहीदों की याद में सीनाजनी की। उन्होंने नौहा मातम किया। ताबूत उठने से पहले मौलाना मोहम्मद शारिब आबिदी ने मजलिस को खेताब किया। उन्होंने इमाम हुसैन और उनके लोगों पर यजीद के जुल्मो-सितम का वाकया बयां किया तो फिजां में 'या हुसैन' की सदाएं गूंज उठीं।
मातम की रस्म मौलाना आबिदी ने बताया कि कर्बला के शहीदों के जनाजे जलती जमीन पर बिना कफन पड़े रहे। इस वाकये ने अजादारों को जार-जार कर दिया। उन्होंने शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। मजलिस का आगाज नबील जैदी ने सोजख्वानी से की। जुलज्नाह और अलम की रोशनी में 18 बनी ताबूत उठने से पहले इसका तार्रूफ (परिचय) जाकिर-ए-अहलेबैत जीशान अली आजमी ने करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.