Varanasi News: रामनगर में हाथी के हमले से घायल महावत की मौत
वाराणसी, अक्टूबर 24 -- रामनगर में हाथी के हमले से महावत की मौत Varanasi News: आजमगढ़/वाराणसी, हिटी। रामनगर में हाथी के हमले में घायल महावत की आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार रात मौत हो गई। वह आजमगढ़ से हाथी लेकर रामलीला में शामिल होने गया था। बीते 18 अक्तूबर को अचानक बिगड़े हाथी के हमले से वह बुरी तरह घायल हो गया था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। आजमगढ़ में बरदह थानाक्षेत्र के असवनिया गांव के यशवंत सिंह उर्फ शिवली सिंह के हाथी की देखरेख तहबरपुर थानाक्षेत्र के विशुनपुर गांव का घपलू नट उर्फ छपलू पुत्र जन्ना नट करता था। नवरात्र के दूसरे दिन वह हाथी लेकर रामनगर की रामलीला में शामिल होने आया था। 18 अक्तूबर को सुबह करीब 10 बजे घपलू नट हाथी को नहलाने एक तालाब की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान हाथी अचानक बेकाबू हो गया। उसन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.