Varanasi News: रामनगर में रासलील आज से शुरू होगी
वाराणसी, अगस्त 13 -- Varanasi News: रामनगर। सावन माह में एक पखवारे तक चलने वाली रासलीला 14 अगस्त (शुक्रवार) से शुरू होगी। पीएन कॉलेज के सामने बाऊ साहब के बगीचे में यह संपन्न होगा। इसके आयोजक रामनगर दुर्ग ने गुरुवार को तैयारी को अंतिम रूप दिया। वृंदावन से रास मंडली यहां पहुंच चुकी है। रासलीला शुरू होने से पहले कुंवर अनंत नारायण सिंह बगीचे में मथुरा के चौबे ब्राह्मणों को भोजन कराएंगे। इसका आयोजन वृंदावन के नंदलाल देवकीनंदन चौबे के नेतृत्व में संपन्न होगा। बता दें कि रासलीला में पहले लोगों की बहुत भीड़ होती थी। समय के साथ इसे देखने वाले कम होते गए। शुक्रवार शाम काशिराज परिवार की मौजूदगी में यह शुरू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.