Varanasi News: रामनगर में बेतहाशा विद्युत कटौती
वाराणसी, अगस्त 27 -- Varanasi News: रामनगर। रामनगर में पिछले एक सप्ताह से खूब बिजली कट रही है। ऐसा कोई फीडर नहीं जो रोज घंटों बंद न हो रहा हो। कटौती, ट्रिपिंग से लोग आजिज आ चुके हैं। बुधवार को अयोध्या फीडर से छह घंटे से अधिक की कटौती की गई। बताया गया कि एबीसी जल गया है। एबीसी बदलने के बाद डीओ उड़ गया है। इसके अलावा अन्य फीडर भी बंद रहे। कटौती से पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बरसात से पूर्व ट्रांसफॉर्मर की टेस्टिंग नहीं कराने यह दिक्कत हो रही है। आरोप लगाया कि रामनगर उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता की लापरवाही से बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.