Varanasi News: रामनगर में दर्जनभर मोहल्लों में पानी का संकट
वाराणसी, अगस्त 4 -- Varanasi News: रामनगर, संवाद। पेयजल लीकेज के कारण रविवार से रामनगर के कई इलाकों में पेयजल किल्लत हो रही है। इससे करीब पांच सौ परिवार खासे प्रभावित हैं। गर्मी में पेयजल समस्या के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। एलबीएस अस्पताल परिसर समेत वारीगढ़ई, तपोवन,पीएन कॉलेज, मुंशी खाना आदि मोहल्लों में पेयजल जलापूर्ति नहीं होने से सोमवार को बड़ी आबादी प्रभावित हुई। इसके अलावा वार्ड संख्या 13 के रामपुर,संगत मैदान में रहने वाले परिवारों को भी पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। तमाम परिवारों को विवश होकर बाजार से पानी खरीदना पड़ा। राजेन्द्र प्रसाद, सपन सिन्हा, अमूल्य सिन्हा ने कहा कि अक्सर क्षेत्र में पानी की किल्लत बनी रहती है। जलकल विभाग को इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए। जलकल के एक अधिकारी के अनुसार रविवार को पीएन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.