Varanasi News: रामनगर में तीन दिनों से पानी की किल्लत
वाराणसी, अगस्त 24 -- Varanasi News: रामनगर (वाराणसी), संवाद। साहित्यनाका क्षेत्र के लोग पेयजल समस्या से बहुत परेशान हैं। पानी का पाइप फटने से करीब ढाई हजार लोग तीन दिनों से किल्लत झेल रहे हैं। उन्हें रविवार को भी समाधान नहीं मिला। यह समस्या मछरहट्टा, बघेली टोला, नई बस्ती, शीतला मंदिर, सिंहावीर आदि स्थानों पर है। जलकल ने इन क्षेत्रों में छह पानी टैंकर उपलब्ध कराए हैं जो अपर्याप्त साबित हो रहे हैं। इसके चलते लोगों को बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। पार्षद मोनिका यादव ने बताया कि 100 से अधिक स्थानों से टैंकर की मांग है जबकि 34 स्थानों पर ही आपूर्ति हो पा रही है। कुछ स्थानों पर टैंकर चालकों के साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार की भी शिकायतें मिल रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.