वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: रामनगर (वाराणसी), संवाददाता। जनता के लिए दुर्ग स्थित दक्षिणामुखी काले हनुमानजी का दर्शन 25 अक्तूबर को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक सुलभ रहेगा। दुर्ग प्रशासन ने यह निर्णय शुक्रवार को पुलिस के साथ गहन मंत्रणा के बाद किया। अत्यधिक भीड़ के कारण पिछली दो बार से भगदड़ हो रही थी। इसे दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा और दुर्ग प्रशासन के कैप्टन राजेश शर्मा से मंत्रणा कर रूपरेखा तैयार की गई। कैप्टन राजेश शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष श्रीराम राज्याभिषेक के बाद दक्षिणामुखी हनुमानजी का दर्शन जन सामान्य को कराने की पुरानी परंपरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...