वाराणसी, अक्टूबर 2 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गुरुवार को रामनगर में रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। महापौर ने कहा कि रामलीला स्थलों पर नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। जलभराव का निस्तारण कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और खामियां मिलीं तो संबंधित विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। निरीक्षण में रामबाग के सामने मैदान में जलभराव मिलने पर महापौर ने मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र को तत्काल पानी निकलवाकर राख डालने के निर्देश दिए। वहीं रामबाग तालाब में गिर रहे गंदे पानी को देखकर उन्होंने अधिकारियों को इसे तुरंत बंद कराने को कहा। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: रामलीला आई तो याद आया मैदान, पंप ठीक करने दौड़ी पालिका इसके अलावा खेदू पहलवान बीर...