Varanasi News: रामनगर की लीला : मिर्जापुर के अंश बनेंगे राम, चंदौली के रुद्र सीता
वाराणसी, अगस्त 1 -- Varanasi News: रामनगर (वाराणसी), संवाददाता। काशी में रामनगर की विश्वविख्यात लीला में प्रभु श्रीराम के रूप में इस वर्ष मिर्जापुर के अंश पांडेय दिखेंगे। चंदौली में पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के रुद्र उपाध्याय को सीता के स्वरूप के लिए चुना गया है। शुक्रवार को पंचस्वरूपों के चयन पर अंतिम मुहर लगी। 25 सितंबर से शुरू होने वाली रामलीला के लिए शेष तीन स्वरूपों के लिए भी नए बालकों का ही चयन किया गया है। प्रह्लादघाट क्षेत्र के निवासी श्रेयांश उपाध्याय भरत की भूमिका में दिखेंगे तो महमूरगंज के यक्ष तिवारी लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे। शत्रुघ्न की भूमिका के लिए मिर्जापुर के जमालपुर निवासी शिवांक उपाध्याय को चुना गया। निर्णायक दौर की स्वर परीक्षा शुक्रवार शाम रामनगर दुर्ग में कुंवर अनंत नारायण सिंह की मौजूदगी में हुई। चयनित सभी बालक 15 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.