Varanasi News: रामकुंड में दीवार बनेगी, पिशाचमोचन तालाब के पास सीसीटीवी
वाराणसी, सितम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को पितृकुंड, पिशाच मोचन कुंड और श्रीनगर कॉलोनी लक्सा स्थित रामकुंड का निरीक्षण किया। पितृपक्ष से पहले पिशाचमोचन कुंड के पास स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, साफ सफाई व्यवस्था के संबंध में उन्होंने निर्देश दिए। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी लगवाने को कहा। पिशाचमोचन कुंड के पास ओपन जिम भी लगाने को कहा। पिछले दिनों बारिश के दौरान रामकुंड की एक तरफ की दीवार ढहने के मद्देनजर नगर आयुक्त ने नये सिरे से आरसीसी निर्माण कार्य का निर्देश दिया। बेंच टूटने, लाइट खराब होने समेत अन्य शिकायतों का जल्द समाधान कराने का निर्देश दिया। पितृकुंड में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को गुणवत्तायुक्त कार्य कराने का निर्देश दिया। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.