Varanasi News: राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेता सम्मानित
वाराणसी, नवम्बर 25 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में सरस्वती कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल आठ पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डिप्टी डिविजनल वार्डेन सिविल डिफेंस अरविंद विश्वकर्मा ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में आद्रिका सिंह, त्रिशा चौहान और प्रांजल कुमार ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं संचिता गुप्ता, अबीर वर्मा, अंकिता सिंह और श्रेया सिंह ने रजत तथा वैष्णवी खरवार ने कांस्य पदक हासिल किया। अकादमी के संस्थापक अजय यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दी। मुख्य प्रशिक्षक सेंसई मोहम्मद आरिफ और हेड कोच विनोद कुमार थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.