Varanasi News: राजेश हत्याकांड में बेटे और साथी को जेल भेजा
वाराणसी, अक्टूबर 28 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शिवपुर क्षेत्र के पिसौर गांव में पशुपालक राजेश पटेल हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता छोटा बेटा शिवम पटेल और उसका साथी रमेश उर्फ बादशाह मंगलवार को जेल भेज दिया गया। शिवपुर पुलिस के मुताबिक शिवम रमेश से अपने पिता की हत्या के लिए कहता था। उसने बताया कि वह पिता की प्रताड़ना से तंग था। इसी वजह से उसका बड़ा भाई शुभम घर नहीं आता था। उससे वह अक्सर मारपीट करते थे। विरोध करने पर वह उसकी मां को भी मारते-पीटते थे। यह उसे बर्दाश्त नहीं होता था। उधर, रमेश ने पुलिस को बताया कि शिवम उसका दोस्त है। वह करीब छह महीने से उससे अपने पिता की हत्या करने की बात कह रहा था। दोस्ती निभाने के लिए उसने पशुपालक राजेश पटेल की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के लिए भवानीपुर निवासी आर्यन उर्फ अन्नू श्रीवास्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.