Varanasi News: राजातालाब तालाब में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
वाराणसी, अक्टूबर 5 -- Varanasi News: रोहनिया, संवाद। राजातालाब बाजार में सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला। सड़क किनारे पटरियों पर अवैध कब्जे बुलडोजर से तोड़ दिए गए। प्रशासन की कार्रवाई से अफरातफरी मच गई। कुछ जगह अतिक्रमणकारियों ने खुद टीन शेड और अस्थायी दुकानें हटाईं। अभियान के दौरान पुलिस बल तैनात रही। राजातालाब में हाइवे से असवारी क्रॉसिंग और सब्जी मंडी तक सड़क किनारे अतिक्रमण से जाम लगता है। विद्यार्थियों, अधिवक्ताओं, कारोबारियों और किसानों को आने-जाने में परेशानी होती है। समस्या से निजात पाने के लिए करीब डेढ़ साल पहले स्थानीय लोगों ने राजातालाब जाम मुक्ति मोर्चा बनाया। अध्यक्ष नीरज पांडेय ने प्रशासन से राजातालाब बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: काको बाजार के जाम पर मंथन, सब्जी-फल की दुकानें व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.