Varanasi News: राजातालाब और चौक थाना प्रभारी लाइनहाजिर
वाराणसी, अगस्त 30 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैंप कार्यालय पर शनिवार रात अपराध समीक्षा बैठक में अपराध, ट्रैफिक और जनसुनवाई एवं अन्य कार्य में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में राजातालाब थाना प्रभारी दयाराम और जनसुनवाई में हीलाहवाली पर चौक थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा को लाइनहाजिर कर दिया। फूलपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह का गैर जनपद स्थानांतरण प्रतीक्षित है, उन्हें भी पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस आयुक्त ने छह थानों में फेरबदल किया है। तीन और नए उप निरीक्षकों को बेहतर काम करने के लिए मौका दिया है। निरीक्षक अजय राज वर्मा को मंडुवाडीह से हटाकर फूलपुर थाने की कमान दी है। चेतगंज थाना प्रभारी रहे विजय कुमार शुक्ला को चौक थाने की जिम्मेदारी दी है। वहीं, लोहता थाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.