Varanasi News: राजमार्गों पर टेम्पो का संचालन बंद कराएं: कमिश्नर
वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने नेशनल और स्टेट हाइवे (राजमार्गों) पर अनुमन्य दूरी (परमिट के हिसाब से 16 किमी तक) को छोड़कर टेम्पो का संचालन बंद कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने एलपीजी से चलने वाले 298 टेम्पो को तीन महीने के भीतर सीएनजी में परिवर्तित करने का भी निर्देश दिया। कमिश्नर गुरुवार शाम आयुक्त सभागार में हुई रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान वाराणसी मंडल वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली जनपदों से सम्बंधित परिवहन व्यवस्थाओं, परमिट प्रकरणों तथा यातायात व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि परिवहन व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.