Varanasi News: राजकुमार बने भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक
वाराणसी, नवम्बर 1 -- Varanasi News: वाराणसी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक,सह-संयोजक और सदस्यों की घोषणा की है। इसमें वाराणसी के 14 नेताओं को जगह मिली है। राजकुमार शर्मा को व्यापार प्रकोष्ठ में सहसंयोजक और रवि कुमार सर्राफ को सदस्य बनाया गया है। डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह प्रवासी श्रमिक संपर्क प्रकोष्ठ में सह-संयोजक बनाए गए हैं। वहीं संजीव चौरसिया विधि प्रकोष्ठ, आरएन त्रिपाठी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, मनोज कुमार कसेरा आर्थिक प्रकोष्ठ, कन्हैया दूबे एवं दीपक सिंह सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, अर्चना मौर्य पंचायत प्रकोष्ठ, विपिन पाठक एनजीओ प्रकोष्ठ, अखिल श्रीवास्तव एवं आकाश जायसवाल लघु उद्योग प्रकोष्ठ, गौरव प्रकाश गुप्ता रेहड़ी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ और विश्वास राव को खेलकूद प्रकोष्ठ में सदस्य बनाया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.