Varanasi News: राजकीय संप्रेक्षण गृह में बंदी किशोर को पीटा
वाराणसी, जुलाई 3 -- Varanasi News: रामनगर (वाराणसी), संवाद। रामनगर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में एक बंदी किशोर की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिछले दिनों निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज से खराब खाना देने और रिहाई के नाम पर धन उगाही की शिकायत करना उसे महंगा पड़ गया। इससे खार खाए अधीक्षक और बंदी रक्षक ने उसे बुरी तरह पीट दिया। घायल किशोर को चोरी छिपे पहले आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया और जब किशोर की हालत गंभीर हुई तब उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। चंदौली जनपद के विरहू गांव थाना चकिया के निवासी किशोर के पिता ओम प्रकाश यादव और उसकी मां प्रमिला देवी ने बताया कि पिछले दो माह से उनका लड़का राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में बंद है। सोमवार को उसकी मां अपने लड़के अमन यादव से मिलकर गई थी। उसके बाद 2 जून को उसे सूचना मिली कि उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.