Varanasi News: रहस्यमयी बुखार से चार जान जाने पर जागा स्वास्थ्य विभाग
वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: लोहता, हिन्दुस्तान संवाद। काशी विद्यापीठ ब्लॉक के मंगलपुर गांव में रहस्यमयी बुखार से महीनेभर में चार लोगों की मौत के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की तंद्रा भंग हुई। विभागीय टीम वहां पहुंची। सौ से अधिक ग्रामीणों की स्क्रीनिंग और विशेष किट से 36 लोगों में डेंगू-मलेरिया की जांच की। सारी रिपोर्ट निगेटिव आयी। स्वास्थ्य विभाग ने रहस्यमयी बुखार को अफवाह बताया। उधर, गांववालों ने सवाल उठाया कि आखिर चार लोगों की मौत किस बीमारी से हुई? सौ से अधिक लोगों की बीमारी की वजह क्या है? बता दें कि मंगलपुर गांव की कुल आबादी सात हजार है। रहस्यमयी बुखार से यहां महीनेभर में चार लोगों की मौत से गांववाले सहमे हैं। उनका कहना है कि अभी सौ से अधिक लोग बीमार हैं। इसकी वजह बताने वाला कोई नहीं है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.