वाराणसी, अगस्त 23 -- Varanasi News: वाराणसी। रवींद्रपुरी कल्याण समिति की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। कॉलोनी स्थित शाह नर्सिंग होम में शिविर में 60 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि रक्तदान एक ऐसी सेवा है जिसका प्रत्यक्ष लाभ किसी जरूरतमंद मरीज को मिल सकता है। स्वस्थ लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। रवींद्रपुरी कल्याण समिति के अध्यक्ष अनुज डिडवानिया ने कहा कि रक्तदान महज एक सामाजिक गतिविधि नहीं बल्कि सीधे तौर पर जीवन बचाने वाली सेवा है। रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है और ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदाता किसी परिवार के लिए जीवनदायी संबल बनते हैं। रवींद्रपुरी निवासी संदीप प्रह्लादका ने अपना 25वां रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति तक ...