वाराणसी, अगस्त 8 -- Varanasi News: वाराणसी। पुराने विवाद में हुए खूनी संघर्ष में जान गंवाने वाले हनुमान फाटक निवासी रवि चौहान के परिजनों से सपा नेताओं ने शनिवार को भेंट की। नेताओं ने परिवार के सदस्यों से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। सपा महानगर के पूर्व अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में मिलने गए कार्यकर्ताओं ने उस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों से भी मुलाकात की। इसके बाद सपाजनों ने आदमपुर थाना के प्रभारी निरक्षक से भी मुलाकात कर इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में राहुल गुप्ता, महेंद्र सिंह 'विक्रम', संदीप मिश्रा, अशोक यादव, शुभम सिंह, राहुल यादव, संदीप शर्मा, सोनू विश्वकर्मा, लालू यादव, फिरोज अहमद, पिंटू विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...