Varanasi News: रविवासरीय भजन संध्या का वार्षिकोत्सव मना
वाराणसी, अगस्त 31 -- Varanasi News: वाराणसी। लंका-दुर्गाकुंड मार्ग दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर में रविवासरीय भजन संध्या का चौथा वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार की ओर संजय पुजारी ने देसी-विदेशी रंग-बिरंगे फूलों से राणी सती, सालासर हनुमान और खाटू श्याम की झांकी सजाई। गायक अनूप सराफ ने भजनों की शुरुआत गणेश वंदना से की। कानपुर के श्रेष्ठ दीक्षित ने भी भजन प्रस्तुत किए। संस्था के अध्यक्ष भरत सराफ और मंत्री राधेगोविंद केजरीवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। अंत में तीनों विग्रहों की आरती उतारी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.