Varanasi News: रमना में ढाई अरब से बनेगा टेक्सटाइल पार्क
वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: रोहनिया। विधायक डॉ. सुनील पटेल ने बताया कि रमना में ढाई अरब रुपये से आधुनिक टेक्सटाइल पार्क विकसित किया जाएगा। कनेरी (मोहनसराय) स्थित कार्यालय में गुरुवार को उन्होंने बताया कि पार्क करीब 75 एकड़ क्षेत्रफल में बनेगा। इस परियोजना पर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने दावा किया कि टेक्सटाइल पार्क बनने से स्थानीय बुनकरों, कारीगरों, उद्यमियों और युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। पार्क में उत्पादन से मार्केटिंग तक की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के '5एफ विजन', फार्म से फाइबर, फाइबर से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फैशन और फैशन से विदेश, पर आधारित है। उनका कहना है कि टेक्सटाइल पार्क बनने से पूर्वांचल में वस्त्र उद्योग को नई गति मिलेगी। 'मेक इन इंडिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.